उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। शादी से दो दिन पहले महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं।
हालांकि अभी तक मौत की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, शादी से पहले दुल्हन का शव मिलने से पूरे परिवार में मातम छा गया। शादी का खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
घर में शादी खुशी का माहौल था
जानकारी के अनुसार घटना मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद की बताई जा रही है। जहां की रहने वाली गीता तालियान का 2011 में उत्तर प्रदेश के सिपाही पद पर चयन हुआ था। मौजूदा समय में उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर में चल रही थी। सात फरवरी यानी मंगलवार को गीता की बारात बुलंदशहर के गुलावठी के गांव नत्थूगढ़ी से आने उसके गांव अहमदाबाद में आने वाली थी।
घर में शादी खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी आए हुए थे। रविवार को घटना के दिन हल्दी की रस्म हुई थी, जिसके बाद गीता बाथरूम में नहाने गई थी। गीता जब नहाने के बाद काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकली तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। परिजनों ने देखा कि गीता बाथरूम के फर्श पर बेसुध पड़ी थी।