आपस मे भिड़ी लड़कियां, फिर एक दूसरे की जमकर की मारपीट, बाल पकड़कर की थप्पड़ों की बरसात

0
Advertisement
n4746435281677290138119888f31ddec4d9137de32f7dba8d751445e1166bb0fae933e2d47550abf5ba246

गोरखपुर के गोलघर में लड़कियों के मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां आपस में मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

दोनों गुट के बीच 20 मिनट तक जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़ों की बरसात की। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

घटना गोलघर स्थित जीडीए टावर में गुरुवार रात को हुई। यहां पर रेस्टोरेंट में लड़कियों के दोनों गुट में अचानक मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की दूसरे के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए ला रही है। इस दौरान कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती हैं तो दूसरी लड़की उसको थप्पड़ मारना शुरू कर देती है।

Also Read -   सीएम योगी की सख्त कार्यवाही, एमपी की महिला से रेप के आरोपी सीओ नवनीत को किया बर्खास्त

पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट

मारपीट की सूचना पर पहुंचे कैंट थाने के सिपाही ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गुट की लड़कियां मारपीट पर उतारू थीं। सिपाही के काफी समझाने पर वह मानी। लड़कियां कहां की रहने वाली हैं, उनके बीच मारपीट क्यों हुई यह पता नहीं चल पाया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Also Read -   संदूक से प्रेमी के निकलने पर ससुराल बाले रह गए दंग, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए युवक पहुंचा था ससुराल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here