लड़की पर गंडासे से किया वार, फिर बाल पकड़कर सरेराह घसीटा, सामने आया VIDEO

0
Advertisement
images 6

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शख्स ने गंडासे से लड़की के सिर पर वार किया। फिर सरेराह उसे बुरी तरह घसीटा। दावा है कि यह पूरा तमाशा करीब डेढ़ घंटे तक चला और लोग तमाशबीन बने रहे। आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में उस समय कुछ न कर पाई। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल लड़की की स्थिति नाजुक है।

दरअसल, 10 सेकेंड की वायरल क्लिप में एक शख्स एक लड़की के बाल पकड़कर उसे जबरन ले जाता नजर आया। वह दूसरे घाथ में गंडासा लिए थे और लड़की की कमीज पर खून के कुछ निशान दिख रहे थे।

Also Read -   शादी की खुशियां मातम में बदली, बॉथरूम में मिली महिला सिपाही की लाश, जानें पूरा मामला?

आरोप है कि शख्स ने उसके सिर पर गंडासे से वार किए, जिसके बाद वह लहूलुहान हो गई थी। रात के समय इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।

रविवार (19 फरवरी, 2023) को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष ने इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा- यह वीडियो बेहद भयानक है! हर दिन देश के किसी न किसी कोने से दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिला सुरक्षा बस कागज़ों में हो रही है। हकीकत बेहद डराने वाली है।

Also Read -   महिला सिपाही के हाथ मे तमंचा और कारतूस की तस्वीर वायरल, पुलिस महकमे में मची खलबली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here