Solar Eclipse Date and Timing : सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण कहते है।
पृथ्वी और सूर्य के बीच में चांद के आ जाने से पृथ्वी पर रोशनी नहीं पहुच पाती है। जिसके कारण कुछ समय के लिए पृथ्वी का कुछ सतह दिन के उजाले में ही अंधेरा दिखने लगता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दौरान ही लगता है।
इस दिन लगेगा साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 गुरुवार के दिन लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।
इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल भी बताया जा रहा है, जोकि सूर्य ग्रहण से पहले ही शुरू हो जाएगा और जिसका समय 12 घंटों का होगा। सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिस चलते भारत में सूतक काल भी नहीं लगेगा। सूर्य ग्रहण का असर जहां पड़ने वाला है उनमें ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिंस, न्यूजीलैंड और दक्षिण महासागर शामिल हैं।