हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांसिंग मूव्स से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। आए दिन उनका कोई न कोई नया म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाते रहता है। सपना चौधरी का देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। सपना के लटके-झटकों को देख फैंस घायल हो जाते हैं। इस बीच सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। सपना का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सपना चौधरी ने शेयर कीं तस्वीरें
बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपेडट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सपना का ये लुक देख फैंस का बज हाई हो गया है।
हैवी गाउन में नजर आईं सपना चौधरी
सपन चौधरी अपने लेटेस्ट फोटोशूट में ग्रे कलर के एक बेहद हैवी गाउन में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का ये लुक फैंस का दिल जीत रहा है।
सपना चौधरी ने दिए किलर पोज
सामने आई तस्वीरों में सपना चौधरी कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज दे रही हैं। सपना का हर एक पोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।