Advertisement
महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट के आरोप में 24 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी हैं।
कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि युवती मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।