PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। किसानों के खाते में 13वीं किस्त के 2000 रुपए आने वाले है। लेकिन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। साथ ही ये घोषणा कर दी है कि किस दिन प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) किसानों के खाते में 2000 रुपए की धनराशि ट्रांसफर करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृषि राज्य मंत्री करदंलाजे ने बताया कि 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कर्नाटक दौरे के दौरान देश के किसानों को होली का गिफ्ट देंगे। जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त डिजिटली जारी कर सकते हैं। इसलिए अब पात्र किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।