Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi 13 Installment : मोदी सरकार देशभर में किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिससे किसानों की आय को दोगुना किया जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अब तक 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है। किसानों को अब 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
होली से पहले मिल सकती है किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त होली (Holi 2023) से पहले किसानों के खाते में आने की उम्मीद है। केंद्र सरकार जल्द ही 13वीं किस्त को जारी करने पर विचार बना रही है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी, यानि 24 फरवरी 2023 को इस योजना के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार इस दिन खाते में धनराशि ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।