दिल्ली। 7th Pay Commission Latest Update : करोड़ों केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर एक अपडेट है। अगर आप भी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो अब से पेंशनभोगियों और कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होने जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने वाली है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। वहीं, जनवरी महीने से कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। खास बात ये है कि DA में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों की सैलरी में पूरे 90,000 रुपये का इजाफा होने वाला है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से इस बारे में जानकारी मिली है।
4.23 फीसदी बढ़ेगा डीए?
दरअसल, महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। लेबर मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2022 के लिए CPI-IW 31 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी।
सैलेरी में होगी 90,000 रुपये की बढ़ोतरी!
मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने के बाद में अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 30,000 रुपये है तो उसकी ग्रॉस सैलरी में करीब 10800 रुपये का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा सचिव लेवल की बात करें तो इसमें कर्मचारियों की सालाना सैलरी में 90,000 रुपये या फिर इससे भी ज्यादा का इजाफा हो सकता है।