पत्नी ने संबंध बनाने से किया मना, तो पति ने दिन-रात दी ऐसी सजा की कांप जायेगी रूह

0
Advertisement
IMG 20230208 081529

पत्नी ने पति के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो पति ने जुल्मों की सारी सीमाएं तोड़ दी। वह लगातार तीन दिन तक पत्नी की बेल्ट से पिटाई करता रहा।

उसके इस कृत्य में महिला की सास ने भी सपोर्ट किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मामला रोहतक का है।

Also Read -   युवक ने कुत्ते को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल

2010 में की थी लव मैरिज

पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। उसने रोहतक स्थित एक कालोनी में रहने वाले एक शख्स से वर्ष 2010 में लव मैरिज की थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बीती 29 जनवरी को पति ने महिला के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया।

मायके वालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

महिला ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके इंकार करने के बाद पति उसे लगातार तीन दिनों तक बेल्ट से पीटता रहा। उस घटना के बाद महिला अपने मायके चली गयी। लड़की के घर वालों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसका यह भी आरोप है कि उसकी सास भी अपने बेटे का ही साथ देती है।

Also Read -   Old Pension: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज! मोदी सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन, जानें किसे मिलेगा लाभ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here