पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पति ने पकड़ा, फिर किया ऐसा कांड

0
Advertisement
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पति ने पकड़ा, फिर किया ऐसा कांड

हरियाणा के रेवाड़ी में पिछले दिनों रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और आरोपी रिश्ते में भाई थे। आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि पत्नी के साथ नाज़ायज़ संबंध के चलते उसने अपने ममेरे भाई की हत्या कर उसकी लाश जला दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, धारूहेड़ा के साईंनाथ रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट में गुरुवार की सुबह 22 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रोहित का जला हुआ शव गार्ड रूम से बरामद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रोहित का क़त्ल किया गया है और इसमें उसकी बुआ के बेटे करण सिंह का हाथ है। DSP बावल राजेश लोहान ने शनिवार (11 फ़रवरी) को जानकारी दी है कि रोहित बीते एक महीने से यहां चौकीदार के रूप में तैनात था। पुलिस को जांच में पता लगा कि करण सिंह भी वहीं पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। जिस रात रोहित का क़त्ल हुआ, उस रात को वह कमरे पर नहीं था। सख्ती से पूछताछ करने पर करण सिंह ने रोहित की हत्या करने बात स्वीकार कर ली।

Also Read -   3 बच्चों की माँ प्रेमी के साथ हुई फरार, फिर प्रेमी ने कर डाला ये कांड, अब पति भी कर रहा ये…

DSP राजेश लोहान के अनुसार, करण ने पूछताछ में बताया कि उसने नशे की स्थिति में चारपाई पर लेटे रोहित के सिर पर पहले ईंट मारी, जिससे उससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने चारपाई सहित रोहित के ऊपर डीजल डालकर उसे जला दिया। उसने बताया कि रोहित के उसकी पत्नी के साथ नाज़ायज़ संबंध थे। एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके चलते उसका गुस्सा भड़क गया था और इसी कारण उसने रोहित की हत्या कर दी।

Also Read -   UP: महिला मरीज से रेप के आरोप मे डॉक्टर और वार्डबॉय गिरफ्तार, इंजेक्शन देकर किया था रेप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here