उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट को जारी कर दिया है।
UP Board एग्जाम की शुरुआत 16 फरवरी से होगी। 10वीं और 12वीं क्लास के लिए बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 16 फरवरी से हो जाएगी, जो 4 मार्च, 2023 तक चलेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड एग्जाम की तारीखों का ऐलान करते हुए स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम दो शिफ्ट में करवाए जाएंगे। इसके लिए समय भी बताया गया है।
यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर UP Board Exam Time Table को चेक किया जा सकता है। बोर्ड एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होंगे, जिसमें पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक करवाए जाएंगे। वहीं, दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.55 बजे तक होंगे। UP 10th 12th Board Exams 2023 में 55 लाख स्टूडेंट्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश मैट्रिक एग्जाम और इंटरमीडिएट एग्जाम की शुरुआत एक साथ होगी।
10वीं और 12वीं क्लास के आखिरी एग्जाम कब?
UPMSP द्वारा जारी किए गए टाइमटेबल के मुताबिक, हाईस्कूल की पहला एग्जाम हिंदी का होगा, जबकि आखिरी एग्जाम सामाजिक विज्ञान का होगा। 10वीं क्लास का आखिरी एग्जाम 3 मार्च को करवाया जाएगा। वहीं, अगर 12वीं क्लास की बात करें, तो इसका पहला एग्जाम सैन्य विज्ञान का होगा, जबकि 4 मार्च को आखिरी एग्जाम आयोजित होगा, जो फल एवं खाद्य संरक्षण जैसे विविध विषयों का होगा।