दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार में काफी कमजोरी देखने को मिल रही है। आज सेंसंक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 650 अंक कमजोर हुआ है। वहीं निफ्टी भी 17900 के करीब ट्रेड कर रहा है। आज कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
फिलहाल सेंसेक्स में 650 अंकों की गिरावट है और यह 60096 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 200 अंक की गिरावट के साथ 17900 अंकों के लेवल पर कारोबर कर रहा है।