दिल्ली। एक लड़की को कार में खींचने की वारदात सामने आई है। लड़की को कार में बैठने में असफल होने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। इस दौरान लड़की घायल हो गई है। उसको प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक 19 वर्षीय लड़की को एक युवक ने अपनी कार में खींचने की कोशिश की। जब वह अपनी कोशिश में नाकाम रहा तो उसने लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस दौरान छात्रा घायल हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।