ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपनी फिल्मों से ज्यादा लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नया और सिजलिंग लुक देखना को मिलता रहता है। ऐसे में उनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। दुनियाभर के लोग ईशा के स्टाइल पर फिदा रहते हैं। लोगों ने उन्हें हर अंदाज में खूब पसंद किया है। ऐसे में ईशा भी कभी फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर करना नहीं भूलतीं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग अदाओं का जादू लोगों पर चला दिया है।
Esha Gupta के नए लुक पर टिकी नजरें
ईशा कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग को उतनी सराहना हासिल नहीं हो पाई, जितनी शायद उन्होंने कभी उम्मीद की हो। कुछ समय से ईशा कम ही प्रोजेक्ट्स के लिए साइन कर रही हैं। हालांकि, वह अपने लुक्स के कारण काफी चर्चा में रहने लगी हैं।
अब लेटेस्ट फोटोज में ईशा काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। यहां वह व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने धूप में बैठकर अपने इस लुक को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किया है।
ग्लैमरस लग रही हैं ईशा गुप्ता
ईशा ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है। उन्होंने यहां अपने बालों को बन बनाकर बांधा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट और गॉर्जियस दिख रही हैं। कुछ ही दे में ईशा की फोटोज पर लाइक्स तो आ ही चुके हैं। साथ ही फैंस ने उन पर प्यार लुटाते हुए ढ़ेरों कमेंट्स भी करने शुरू कर दिए हैं। अब ईशा का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।