Gold and Silver Price: अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए सही वक्त है। क्योंकि आज यानी शुक्रवार 6 जनवरी को सोने चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।
जहां सोने की कीमत में 400 से 430 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं चांदी की कीमत में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती हुई है। इसके बाद भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 50,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। जो कल यानी गुरुवार को 51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना अब 55,530 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है जो कल यानी गुरुवार को 55,960 रुपये प्रति दस ग्राम था।
1000 रुपये कम हुए चांदी के दाम
अगर बात करें भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दाम के बारे में तो ये कल के मुकाबले 1000 रुपये प्रति किलोग्राम सत्ता हुआ है। कल सुबह चांदी के दाम 72,000 रुपये प्रति किलोग्राम थे जो गिरावट के बाद अब 71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। बता दें कि इन दिनों सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
अब ये हैं प्रमुख नगरों और महानगरों में सोने के दाम
22 कैरेट/10 ग्राम 24कैरेट/10 ग्राम
दिल्ली- 51,050 – 55,680
मुंबई- 50,900 – 55,530
कोलकाता- 50,900 – 55,530
चेन्नई- 51,900 – 56,620
गाजियाबाद- 51,050 – 55,680
नोएडा- 51,050 – 55,680
गुरुग्राम- 51,050 – 55,680
लखनऊ- 51,050 – 55,680
पटना- 50,950 – 55,580
जयपुर- 51,050 – 55,680
बैंगलूरू- 50,950 – 55,580
हैदराबाद- 50,900 – 55,530