महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को 42 साल के शख्स को एक महिला के घर के बाहर मास्टरबेशन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये शख्स एक सेल्समैन है और ये घटना 4 जनवरी की है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का उन्हें फोन आया था, जिसपर उन्हें इस पूरी घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई, आरोपी की पहचान अली अहमद सैयद के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सैयद एक कॉलेज ड्रॉप आउट है और उसकी पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़ कर जा चुकी है और तब से वो अकेला रह रहा है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी उसके तुरंत बाद टीम महिला के घर की ओर रवाना कर दी गईं। हालांकि ये शख्स तब तक वहां से भाग निकला था, इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला का बयान दर्ज किया और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बांद्रा पुलिस ने शिकायत के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, शिकायतकर्ता ने हमें बताया कि उसके दरवाजे की घंटी बजी तो उसने पीप होल से देखा कि कौन है। तब उसने देखा कि उसके दरवाजे के बाहर आरोपी मास्टरबेट कर रहा था। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हालांकि कैमरे की खराब क्वालिटी के चलते आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था तो जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस का ये संदेह सही निकला और बुधवार की शाम आरोपी फिर एक बार महिला के घर पहुंचा। इस बार पुलिस ने उसे दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद गुरुवार सुबह आरोपी सैयद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।