रायचूर। एक शख्स पर गाय के बछड़े के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाकट के रायचूर का है। बछड़े के मालिक ने उसे बाकी गायों के साथ खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था। इस बीच, आरोपी ने बछड़े को मस्जिद के पास कृषि क्षेत्र में पेड़ से बांध दिया था और गंदा काम करने लगा था।
अफसरों ने एजेंसी को सोमवार (दो जनवरी, 2023) को इस बारे में बताया कि आरोपी की शिनाख्त 24 साल के इम्तियाज हुसैन मियां के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने उसे अपराध करते रंगे हाथ पकड़ा था।
मियां के कृत्य को देख लोगों ने आरोपी से पूछताछ की थी। बाद में घटना के संबंध में मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आगे इस बारे में बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।