दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।
आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।
पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छिप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।