कहते हैं मां और बच्चों का रिश्ता बहुत ही ख़ूबसूरत होता है। मां अपने बच्चों से बहुत ही ज़्यादा प्रेम करती है, वहीं बच्चे भी अपनी मां से प्यार करते हैं।
सोशल मीडिया पर रोज़ हज़ारों वीडियो मां से जुड़े वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने घर के दरवाजे को ठीक कर रही थी, तभी उसकी सीढ़ी गिर गई। सीढ़ी गिरने के बाद मां लटक गई और बच्चे से मदद मांगने लगी। बच्चे ने बहुत ही समझदारी से सीढ़ी को वहीं सुरक्षित रख दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला काम कर रही होती है तभी उसकी सीढ़ी गिर जाती है। ऐसे में महिला अपने बच्चे से मदद मांगती है। बच्चा बहुत ही छोटा होता है, मगर समझदारी दिखाते हुए सीढ़ी को सुरक्षित रख दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आईएएस अवनीश शरण से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है।