सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ करते है। लेकिन कई बार लोगों को उनकी अजीबोगरीब हरकतों का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। लेकिन इस स्टंट ने दोनों को उस वक्त मुसीबत में डाल दिया, जब इन्हें पुलिस पकड़कर ले गई।
गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर चला रहा बाइक
वायरल वीडियो में लड़का चलती बाइक पर लड़की को गले लगाकर बैठा हुआ है। अब दोनों की इस हरकत के लिए शायद बेवकूफी शब्द भी कम पड़ जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसकी गोद में बैठी हुई है। लड़की ने स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है।
वायरल होने लगा वीडियो
बताया जा रहा है कि 19 साल की ये लड़की चोडावरम निवासी है और इसका नाम शैलजा बताया जा रहा है। वहीं, लड़के की पहचान 22 साल के अजय कुमार के तौर पर हुई है। लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई है और लड़का बड़े मजे से बाइक चला रहा है। ये वीडियो किसी ने गाड़ी में बैठे-बैठे रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। Vizag News Man के ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है।
वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस को दोनों की इस जानलेवा हरकत की भनक लगी, तो दोनों पर तुरंत ही एक्शन लिया गया। बाइक के पीछे चल रही कार में बैठे शख्स ने ये पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इस बेवकूफी भरी हरकत को देखकर अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।