दिल्ली। मगर जब लड़कियों को लड़कियों से ही प्यार हो जाता है या फिर लड़कों को लड़कों से ही प्रेम हो जाता है और वह आपस में शादी करना चाहते हैं तो कानून आड़े आ जाता है।
इसके लिए बहुत से जोड़े कानूनी मान्यता पाने के लिए संघर्ष भी करते हैं। क्योंकि समाज आमतौर पर ऐसे रिश्तों को मान्यता नहीं देता। मगर अब ऐसे लोगों के लिए अमेरिकी संसद ने कानून बना दिया है। इसके तहत लड़कियों की लड़कियों से और लड़कों की लड़कों से ही शादी हो सकेगी। यानि समलैंगिग विवाह को अब अमेरिका कानूनी मान्यता देगा।
अमेरिकी संसद के निचले सदन ‘प्रतिनिधि सभा’ ने भी बृहस्पतिवार को समलैंगिक विवाह को संरक्षण देने वाले विधेयक को आखिरकार अंतिम मंजूरी दे दी। संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में पहले ही इसे मंजूरी मिल चुकी है। इस तरह यह विधेयक संसद में पारित हो गया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह इस विधान पर शीघ्र हस्ताक्षर कर देंगे।
जिसके तहत सभी राज्यों को समलैंगिक विवाह को मान्यता देना जरूरी है। राष्ट्रव्यापी मान्यता के लिए दशकों लंबे संघर्ष की दिशा में यह एक बड़ा कदम है जो सामाजिक रुख में बड़े बदलाव को दर्शाता है। यह उन हजारों युगल के लिए राहत की बात है, जिन्होंने 2015 में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद शादी रचाई है जिसमें इन विवाहों को वैध ठहराया गया था।