भारत में कई जनजातियों के लोग रहते है। इसी तरह के इनके रीतिरिवाज और धर्म भी अलग है। सभी लोग अपने-अपने रीति रिवाजो के अनुसार शादी करते है। आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है। जहां की लड़कियों को शादी से पहले ही माँ बनाना होता है।
भारत के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में टोटोपडा कस्बे में शादी करने के लिए एक अजीब ही रीति-रिवाज है। इस रिवाज के अनुसार, यहाँ की लड़कियों को शादी से पहले ही माँ बनाना होता है। वह माँ बनने से पहले शादी नहीं कर सकती है। ये पम्परा तोतो जनजाति के लोगो में देखने को मिलती है। यहाँ लड़कियों के माँ बनने के बाद में उनकी शादी की जाती है।
आपको बता दे, यहाँ पहले लड़का अपनी पसंद की लड़की को भगाकर ले जाता है और फिर करीब एक साल तक दोनों संबंध बनाते है। इसी दौरान यदि लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है तो कहा जाता है कि वह शादी करने के लायक हैं। लड़की के गर्भवती होने के बाद उसकी शादी कर दी जाती है।
उसी तरह से यहाँ के तलाक के नियम भी कुछ अलग है। यहाँ तलाक लेने से पहले पूजा करवाई जाती है। जिसमे काफी ज्यादा खर्चा होता है। इसी वजह से यहाँ के लोग तलाक लेने से डरते हैं।