राजधानी दिल्ली की ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ के बाद देश में ऐसा ही दूसरा खौफनाक मामला सामने आया है। अब झारखंड के साहिबगंज जिले से इसी तरह की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।
जहां 22 साल की लड़की को इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति दिलदार अंसारी है।
हत्या के बाद कटर से काट दी डेड बॉडी
दरअसल, यह शॉकिंग क्राइम साहिबगंज जिले के बोरियो थाने इलाके की है। जहां शनिवार देर शाम पुलिस ने एक कच्चे घर से लड़की की लाश को 50 से ज्यादा टुकड़ों में बरामद किया है। उसके सिर और धड़ अलग-अलग हिस्सों में थे। आरोपी ने पूरी बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में कटर से काटा था। पुलिस ने मृतक लड़की और आरोपी की पहचान कर ली है। वहीं इस मामले के आने के बाद सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश है।
दिलदार अंसारी ने एक महीने पहले की थी लव मैरिज
आरोपी दिलदार अंसानी ने एक महीने पहल ही रिबिका से लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी, जबकि रिबिका की पहली। आरोपी को पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने यह शादी की।
रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। वह अपने परिवार में 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। आरोपी विशेष समुदाय से आता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा मामला लव जिहाद का भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
शव के टुकड़ों को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे।
शनिवार शाम लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुत्तों का झुंड दिखाई दिया। जो मांस के टुकड़ों को नोच-नोचकर खा रहे थे। जब लोग पास पहुंचे तो पता चला कि यह मांस किसी जानवर का नहीं, बल्कि मानव शरीर के हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए पास में बने एक खंडर भवन में गई, जहां एक लड़की की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी थी।