मेष राशि – स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
वृषभ राशि – यात्रा में लाभ होगा। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
मिथुन राशि – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
कर्क राशि – यात्रा की स्थिति बन सकती है। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह राशि – चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार ठीक चलता रहेगा।
कन्या राशि – शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि – शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि – पढ़ने-लिखने के लिए अच्छा समय और कहीं दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन चुनें। स्वास्थ्य मध्यम है।
धनु राशि – भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा दिख रहा है।
मकर राशि – नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि – वाणी से दुनिया जीत लेंगे आप। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार व संतान पक्ष अद्भुत दिख रहा है।
मीन राशि – सितारों की तरह चमकते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा दिख रहा है। प्रेम व संतान में बिल्कुल समीपता बनी हुई है।