मेष राशि – चतुर्थ भाव में चंद्रमा स्वगृही चल रहे हैं। लेकिन घर में थोड़ी कलहकारी सृष्टि का सृजन कराएगा। स्वास्थ्य नर्म- गर्म रहेगा।
वृष राशि – रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नर्म- गर्म, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि – पूंजी का निवेश मत करिए। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
कर्क राशि – ओजस्वी- तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है।
सिंह राशि – मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य हालांकि ठीक रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा।
कन्या राशि – आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
तुला राशि – कानूनी प्रक्रिया में जीत होगी आपकी। प्रेम संतान की स्थिति आपके पक्ष में और व्यापार अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि – कुछ काम बनेंगे। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य नर्म- गर्म बना रहेगा। प्रेम संतान अच्छे रहेंगे।
धनु राशि – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बहुच बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा।
मकर राशि – जीवनसाथी भरपूर सहयोग देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। मन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा दिख रहा है।
कुंभ राशि – शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी नर्म- गर्म रहेगी। प्रेम संतान की बहुत अच्छी स्थिति है।
मीन राशि – भावुकता में कोई निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार अच्छा दिख रहा है।