कभी OTT प्लेटफॉर्म्स तो कभी Google पर कुछ ना कुछ सर्च करना होता है। इंटरनेट के बिना आज के युवाओं का समय नहीं बीतता है और आज हम आपको ऐसा कुछ बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। रात होते ही लड़के और लड़कियां ऐसा क्या इंटरनेट पर सर्च करते हैं जिसके लिए वे अकेला रहना पसंद करते हैं, चलिए बताते हैं।
रात होते ही इंटरनेट पर क्या सर्च होता है? – अक्सर यंगस्टर्स को ऑफिस, स्कूल, कोचिंग, पढ़ाई या दूसरी चीजों से फुर्सत रात में ही मिलती है। फुर्सत के समय लोग वही सर्च करते हैं जिसमें उनकी दिलचस्पी होती है।
- रात में अक्सर लड़कियां इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अभिनेत्रियों की ड्रेस, मेकअप स्टाइल और फिटनेस सीक्रेट सर्च करती हैं। इसके अलावा करियर को लेकर प्रोफेशनल कोर्सेज भी सर्च किये जाते हैं।
- रात के समय 40 प्रतिशत लड़कियां रोमांटिव मूवीज या वेब सीरीज सर्च करती हैं लेकिन इन शोज से वे सिर्फ एक्सपीरिएंस लेने की सोचती हैं।
- अक्सर लड़के और लड़कियां सबसे आकर्षक कैसे लगें इस बारे में सर्च करते हैं इसमें कपड़े पहनने का अंदाज, डाइटिंग में क्या-क्या करें और लोगों के प्रति अच्छे कैसे बने ये सर्च होता है।
- सोशल मीडिया पर अपनी फोटो या वीडियो वायरल कैसे करें इस बारे में भी ज्यातर लोग सर्च करते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर डालने के लिए बेस्ट फिल्टर कौन सा है और ऐसा लड़के-लड़कियां दोनों सर्च करते हैं।
- रिपोर्ट में बताया गया है कि 100 में से 40 प्रतिशत लड़के सेक्स, डिप्रेशन और ड्रग्स के बारे में सर्च करते हैं, जबकि 25 प्रतिशत लड़कियां ही ऐसा करती हैं।
- लड़के और लड़कियां अपोजिट जेंडर के बारे में छोटी-बड़ी बातें जानना चाहते हैं और इसे सर्च करने के लिए बेस्ट समय रात ही होता है जब उन्हें कोई डिस्टर्ब नहीं करता है।
- गूगल पर हुए एक रिसर्च में सामने आया है कि महिलाएं और पुरुष अपने-अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानना चाहते हैं। इसके अलावा समलैंगिक अधिकार को लेकर क्या-क्या कानून है ये भी लोग सर्च करते हैं।
- ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लड़कियां ब्यूटी प्रोडक्ट्स या एसेसरीज सर्च करती हैं जबकि लड़के जींस और टीशर्ट सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।