सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई हैं। दरअसल, एक 21 वर्षीय युवक ने 52 वर्षीय महिला से शादी कर ली है। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों तीन साल से रिलेशन में थे।
21 वर्षीय दूल्हा वेडिंग स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ खड़ा है। दोनों ने गले में माला पहन रखी है। उनके पीछे महाराजा चेयर लगी हुई है। इस दौरान एक शख्स वीडियो शूट करता है और उनसे सवाल करता है कि आप दोनों शादी की है? लड़का जवाब देता है- हां, फिर व्यक्ति उससे उसकी उम्र पूछता है, जिसपर लड़का कहता है- मेरी उम्र इक्कीस साल है और इनकी उम्र 52 साल है।
दरअसल, फेसबुक यूजर अमित चतुर्वेदी ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट किया। इसके साथ ही कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा-इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारंभ हुआ। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं।