Weather Update: देश के कई राज्यों में ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दियां पढ़ रही है। दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान के तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है। राजस्थान के फेतहपुर शेखावाटी में तो कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली में पिछले 72 घंटों से न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापामन 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है।
इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और कर्नाटक में भी हल्की बारिश संभव है।