एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले मे एक शख्स अपने दोस्त की ही बीवी पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि कुछ महीने पहले एक दिन वह शख्स जबरन दोस्त के घर मे घुस आया और तमंचे की नोक पर उसकी बीबी के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह अक्सर डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। आलमे ये हुआ कि महिला प्रेग्नेंट हो गई। इस पर उसने उसका अबॉर्शन भी करा दिया। काफी समय तक जब ये सिलसिला लगातार चलता रहा तो महिला के सब्र का बांध टूट गया और बीते बुधवार वह थाने पहुँच गई और मामले की शिकायत की।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना एटा के मिरहची थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र मे बताया है कि आरोपी वीरेश निवासी इखोना थाना ढोलना कासगंज कुछ महीने पहले उसके घर मे जबरन घुस आया और उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद भी डरा-धमकाकर वह लगातार उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बात का पता वीरेश को चला तो उसने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मिरहची छतरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के पति की एक दूसरे से जान पहचान थी। ऐसे मे आरोपी का पीड़िता के घर मे आना जाना था। वहीं महिला का पति रोजी-रोजगार के सिलसिले मे अन्य राज्य मे रहता है