उत्तर प्रदेश : यूपी के गोरखपुर जिले में इंजीनियरिंग छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिवाइस बनाया है। इसका नाम ‘मोदी-योगी अंगूठी-ब्रेसलेट’ दिया गया है।
उन छात्राओं का कहना है कि ये एक ऐसी डिवाइस है जो मनचलों को सबक सिखाने में काम आएगी। इस अंगूठी और ब्रेसलेट में डिवाइस फिट किया गया है. जिसे महिला सुरक्षा ऐप से जोड़ा गया है।
महिला सुरक्षा के लिए बनाया डिवाइस।
गोरखपुर में प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने महिला की सुरक्षा के लिए डिवाइस बनाया है। इस गैजेट का नाम मोदी-योगी अंगूठी-ब्रेसलेट’ दिया है। इसे बनाने में एक महीना लगा है। इस गैजेट की हर जगह चर्चा हो रही है। इसे बनाने वाली अक्षिता और स्नेहा का कहना है
कि ये ऐसी डिवाइस है जो मनचलों को सबक सिखाने में काम आएगी। बताया जा रहा है कि हम इस ऐप में चार इमरजेंसी नंबर जोड़ सकते है। इसके बाद कहीं बाहर निकलने पर परेशानी में फंसने पर दो बार अंगूठी या ब्रेसलेट में लगे बटन को दबाने पर सभी नंबरों पर मैसेज और कॉल चला जाएगा।
B-Tech की छात्राओं ने बनाया गैजेट।
गोरखपुर के राजेंद्र नगर की अक्षिता तिवारी और खलीलाबाद की स्नेहा शर्मा प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में B-Tech फर्स्ट ईयर की छात्राएं है। ये दोनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से B-Tech कर रही है।
मनचलों को लगेगा झटका।
इन दोनों ने दुनिया में महिला के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को देखते हुए वूमेन सेफ्टी को लेकर इस गैजेट को बनाने के बारे में सोचा। इसके बाद उस डिवाइस पर काम करना शुरू किया।
जिसमें दोनों को सफलता भी मिली। इन छात्राओं का कहना है कि इस डिवाइस से लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों को जोरदार झटका लगेगा।