Telegram Group

Lunar Eclipse 2022: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और ग्रहण कब होगा समाप्त

images 6

Chandra Grahan, Lunar Eclipse 2022: 8 नवंबर मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ होगा। सूतककाल में पूजा निषेध होती है। इस चंद्रग्रहण का सूतक 8 नवंबर की सुबह 8:29 बजे से लग जायेगा।

एक माह में दूसरा ग्रहण
कार्तिक मास में ही यह दूसरा ग्रहण 15 दिन के अंतराल में है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया रहा। 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण के कारण दिवाली के पांच पर्वों की श्रृंखला में ब्रेक हुआ था। दिवाली से अगले दिन होने वाला गोवर्धन 26 अक्तूबर को हुआ था। विद्वानों के अनुसार, महाभारत के समय भी एक माह में दो ग्रहण पड़े थे।

Also Read -   अप्रैल में पूरे 12 दिन बैंक रहेंगी बंद, फटाफट निपटा ले अपने जरूरी काम, देखे छुट्टियों की लिस्ट

चंद्र ग्रहण भारत में कब शुरू होगा
8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा
ग्रहण का सूतक सुबह 8:29 से आरम्भ
ग्रहण आरम्भ दोपहर 2:39 से
ग्रहण समाप्त शाम 6:19 पर
भारत में शाम 5.30-6.20 बजे तक