सीतामढ़ीः महापर्व छठ पूजा के दौरान एक युवक अपने प्रेमिका के लिए मिलने के लिए छठघाट पर पहुंचा था। इसी दौरान पूजा कर रहे लोगों दोनों को पकड़ लिया और छठ घाट पर ही दोनों की शादी करवा दी।
ये पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़का बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव से 25 किलोमीटर दूर परिहार प्रखंड का रहने वाला है। उसे उसकी प्रेमिका ने घर पर तब मिलने बुलाया था जब वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य छठ घाट पर गए हुए थे। गांव वालों ने देखा कि सब कोई घाट पर गया है और लड़की घर मे अकेली है और उससे मिलने एक लड़का पहुंचता है। गांव वाले यह सब देख रहे थे और इसके बाद दोनों को घर से रंगे हाथों पकड़ा।
इसके बाद गांव वालों ने दोनों को लेकर छठ घाट पहुंच गए। वहां लड़के और लड़की के प्रेम प्रसंग की बात गांव वालों ने उसके घरवालों को बतलाया। फिर सबलोगों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद उनकी शादी करवा दी गई और शादी के बाद लड़के के घरवालों को इसकी सूचना दी गयी पूरे इलाके मे इस पकड़ौआ शादी की चर्चा हो रही है।