बॉलीवुड की स्टार जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर ने बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
इन तस्वीरों में अदाकारा ने एक बेहद खूबसूरत क्रीम कलर का हाई थाई स्लिट गाउन पहना था। जिसमें वो फैंस का ध्यान खींचती दिखीं। अदाकारा जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाती दिख रही हैं।
जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें बयां करती हैं कि वो बेहद स्टाइलिश हैं। उनकी तस्वीरें फैंस का मन मोहती दिखीं।
दरअसल, अदाकारा जाह्नवी कपूर बीते दिन दुबई गई हुई थीं। जहां एक्ट्रेसे ने बेहद बोल्ड हाई थाई स्लिट गाउन पहनकर लोगों का ध्यान खींचा।
अदाकारा जाह्नवी कपूर ने बीते दिन फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में बोल्डनेस का तड़का लगाया था। अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुईं।