Telegram Group

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिला लड़की का शव, शव की नही हो सकी शिनाख्त, इन सवालों के जबाब तलाश रही पुलिस

मथुरा: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के राया इलाके में सूटकेस में मिली लड़की के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने दिल्ली-NCR के थानों में लड़की के पोस्टर भेजे गए हैं।

n4433332901668838007191b8cbd5f95a25bec54b926e627cfb147b7dbea700762f6dbd37367d32850190c3 1

वहीं क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और स्पेशल टीम को इस मामले का खुलासा करने में लगाया गया है। फिलहाल अभी तक पुलिस को कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। कत्ल का कारण क्या है, मृतक युवती कहां की है और शव यहां पर क्यों फेंका गया है। इन सब सवालों में पुलिस उलझी हुई है। बता दें कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। युवती के सीने में गोली के निशान के साथ ही बारूद मिलने की भी संभावना है।

युवती की शिनाख्त में जुटी पुलिस।

Also Read -   Pete Davidson Eats Jon Hamm, Brie Larson In Super Bowl Ad

बताया जा रहा है कि युवती को गोली काफी नजदीक से मारी गई है। इसके अलावा शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। चोट के निशान हत्या से पहले स्ट्रगल दिखाते हैं। बता दें कि सूटकेस और युवती के कपड़ों को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कातिल की एक गलती पुलिस को उस तक पहुंचने में मदद करेगी। इसके अलावा आसपास के शहरों में भी दर्ज हुई गुमशुदगी के बारे में पता लगा रही है। लेकिन युवती की पहचान से कोई रिपोर्ट मैच नहीं कर रही है। पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। अंदेशा है कि शव को बाहर से लाकर हत्यारे यहां पर फेंक कर फरार हो गए।

आसपास के जिलों में भेजी गईं टीम।

Also Read -   Mama June Shannon Marries Justin Stroud in 'Intimate' and 'Glamorous' Panama City Ceremony

मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने 4 टीमें बनाई हैं। बता दें कि थाना राया, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की मामले का खुलासा करने में जुट गई है। स्वाट, एसओजी और राया पुलिस की टीम आसपास के जिलों में भी जानकारी जुटाने के लिए गई थी। वहीं अलीगढ़, हाथरस, नोएडा, बुलंदशहर आदि जिलों के थानों में पता किया जा रहा है कि कहीं कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई। फिलहाल युवती का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। 72 घंटे तक शिनाख्त के साथ ही मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया जाएगा। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिनाख्त नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा किया जाएगा।