Advertisement
कासगंज के कोर्ट में एक केस की पैरबी करने आई दो महिला वकीलों में मारपीट हो गई। दोनों एक दूसरे के बाल खीचने के साथ ही थप्पड़ बरसने लगी।
इस बीच कोर्ट में मौजूद लोगों ने दोनों महिला वकीलों को छुड़ाना चाहा, लेकिन महिलाएं आपस में लड़े ही जा रही थी।
जिसके कुछ समय बाद दोनों महिलाओं को किसी तरह से छुड़ाकर अलग किया गया। दोनों महिला वकीलों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।