उत्तर प्रदेश मे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद समेत 12 अन्य पर हत्या व छेड़छाड़ के मामले मे मुकदमा दर्ज हुआ है आरोप लगाने वाली महिला गोमतीनगर की निवासी है।
पीड़िता ने रविवार रात को गोमतीनगर थाने मे तहरीर दी थी। आरोप है कि सज्जाद ने उसकी बहन को फंसा रखा है। और उसके साथ छेड़छाड़ व उसे मरने की कोशिश भी की गई।
पूरा मामला।
इंस्पेक्टर गोमती नगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, शारदा अपार्टमेंट मे रहने वाली महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बहन सरकारी अफसर है। इसी अपार्टमेंट मे सज्जाद भी रहता है। महिला की बहन व सज्जाद में कुछ समय से जान-पहचान है। महिला को शक है कि सज्जाद ने दो साल से उसकी बहन को फंसा रखा है। महिला के अनुसार, नौ अक्तूबर की रात वह छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ रात के वक्त 1090 चौराहे पर आइसक्रीम खा रही थी। इस बीच सपा नेता का काफिला निकला। महिला ने बहन व रिश्तेदारों को साथ लेकर कार से काफिले का पीछा किया। स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पहुंचने पर महिला ने उनसे मिलने की बात कही।
बहन को परेशान करने का लगाया आरोप।
इस बीच सज्जाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया कि उक्त महिला कई दिनों से पीछा कर रही है। इस बीच महिला ने सज्जाद पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया। सारी बातें सुनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अंदर चले गए। आरोप है कि सज्जाद और अन्य गार्डों ने मिलकर उसे, उसकी बहन और अन्य रिश्तेदारों को पीटा। एक गार्ड ने उनके रिश्ते के भाई की कनपटी पर पिस्टल लगाकर फायर किया। इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बहन के कपड़े फ़ाड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई।