Telegram Group

UP: गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था पति, पत्नी की पड़ गई नजर तो दिखा दिया, दिन मे ही पति को ‘चांद’

गाजियाबाद: करवाचौथ के दिन गाजियाबाद के एक शख्स को रिस्क लेना काफी महंगा पड़ा गया। दरअसल, एक व्यक्ति अपनी पत्नी के बजाय गर्लफ्रेंड को लेकर शॉपिंग कर रहा था। अचानक उसकी पत्नी उसी बाजार मे शॉपिंग करने के लिए पहुंच गई। उसने अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया।

फिर पत्नी ने बीच बाजार पति की जमकर धुनाई कर दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा करने की जरूरत क्या थी।’

Also Read -   अलीगढ़: पति की हुई मौत तो ससुराल वालों ने बहू को बेचा, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

करवाचौथ के दिन गाजियाबाद के बीच बाजार मे तमाशा खड़ा हो गया। दरअसल, एक शख्स अपनी पत्नी से चोरी-छिपे गर्लफ्रेंड को लेकर शॉपिंग करने के लिए निकला था। अचानक उसी बाजार मे शॉपिंग करने उसकी पत्नी भी पहुंच गई। फिर पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। फिर गुस्से में लाल पत्नी ने बीज बाजार पति और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। अब इस घटना का करीब 45 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मे पत्नी पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पीटती दिखाई दे रही है।

Also Read -   पिता ने डांटा तो रेलवे पटरी पर लेट गया नाराज बेटा, GRP इंस्पेक्टर ने बचाई जान