Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बन रहे विशेष शुभ योग, इस समय करें पूजा

First Uttar Pradesh
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बन रहे विशेष शुभ योग, इस समय करें पूजा

karwa chauth shubh yog 2022 : 13 अक्‍टूबर को सुहागिनें करवा चौथ का कठिन व्रत रखेंगी। करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले सास द्वारा दी गई सरगी खाकर शुरू किया गया व्रत रात को चंद्रमा को अर्ध्‍य देने के बाद पति के हाथ पानी पीकर खोला जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस साल करवा चौथ व्रत पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन किए गए व्रत और शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का विशेष शुभ फल मिलेगा।

करवा चौथ 2022 की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ फलदऐायी माना जाता है। इस साल करवाचौथ के दिन शाम के समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र 6 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा। ऐसे में इस समय में पूजा करना सर्वश्रेष्‍ठ रहेगा। वहीं चंद्रमा देव के उदय का समय यानी कि करवा चौथ का चंद्रोदय रात 8 बजकर 16 मिनट रहेगा। हालांकि देश के कुछ शहरों में करवा चौथ के दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, इस कारण चांद देखने के लिए व्रती महिलाओं को इंतजार भी करना पड़ सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *