फोन खो जाता है तो हम इसे केवल खोजने की कोशिश करते हैं और FIR करवाते हैं। लेकिन, इस बीच हम अपने डेटा को प्रोटेक्ट करना भूल जाते हैं। लेकिन, ये एक बड़ी भूल है, जिससे हमें बचना चाहिए। क्योंकि, आपके डेटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। ऐसे में फोन की सिम को ब्लॉक करना और डेटा को डिलीट करना भी जरूरी होता है। फिलहाल हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि फोन चोरी होने पर आपको क्या-क्या करना चाहिए?
फोन को करें ब्लॉक
CEIR डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट है। इसे मोबाइल की चोरी रोकने और लोगों के गुम हुए फोन को ब्लॉक और अनब्लॉक करने में मदद करने के लिए पेश किया गया है।
इसके लिए आपको www.ceir.gov.in पर जाना होगा। फिर गुम या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने के लिए फॉर्म को भरना होगा। हालांकि, इसके लिए आपको FIR फाइल करनी होगी और परचेज इनवॉयस और पुलिस कंप्लेंट नंबर जैसी कुछ जानकारियां देनी होंगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका काम हो जाएगा।
दूर बैठे डेटा को करें डिलीट
अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो www.google.com/android/find पर जाएं और गूगल ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद आपको फोन की डिटेल और लोकेशन नजर आएगी। इसके बाद Secure और Erase ऑप्शन को सेलेक्ट करें और फोन को डेटा को डिलीट कर दें।
वहीं, iPhone यूजर्स www.icloud.com/find/ पर जा सकते हैं और Apple ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आपको Apple डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगी। इसके बाद उस फोन को सेलेक्ट करें जिसका डेटा आप डिलीट करना चाहते हैं और Erase पर टैप कर दें।