Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया मे सन 1911 मे हुआ था। बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों को लेकर कई बार चर्चा का विषय रहे है, जबकि उनकी कई भविष्यवाणी अब तक सच भी हो चुकी है।
वही उन्होंने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। जिसमे उन्होने कहा है कि, साल 2022 मे भारत में बहुत गंभीर संकट आएगा। इस सकंट के कारण सूखे जैसे हालात बन सकते है। वही बाबा वेंगा की दो भविष्यवाणी सच हो चुकी है। एक रिपोर्ट की माने तो बाबा वेंगा ने भारत पर टिड्डियों के हमले के संदर्भ मे भविष्यवाणी की थी और कहा था कि, टिड्डियों के हमले के कारण देश मे भुखमरी की स्थिति बन सकती है। वही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर चिंता जाहिर कर रहे है।
साल 2022 के लिए ये बाबा वेंगा की भविष्यवाणी।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के बारे मे लोगो का मत है कि, उन्होने साल 2022 को लेकर कई भविष्यवाणी की थी, जिनमे उन्होंने कहा था कि, साल 2022 मे विश्वभर के तापमान मे वृद्धि होगी, जिस कारण टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा। उन्ही टिड्डियों का समूह भारत की फसलो को बर्बाद कर देगा और इससे भारत मे अकाल की समस्या पैदा हो जाएगी। वही बाबा वेंगा की साल 2022 को लेकर की गई भविष्यवाणियों में साइबेरिया से नए वायरस के आगमन, विदेशी आक्रमण, टिड्डियों का आक्रमण, बाढ़, सूखा और आभासी वास्तविकता के बढ़ने से संबंधित भविष्यवाणी शामिल है।
सच हुई ये भविष्यवाणी।
रिपोर्ट की माने तो बाबा वेंगा की दो भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है, जिनमे ऑस्ट्रेलिया और एशियाई देशों मे बाढ़ से संबंधित भविष्यवाणी बाबा वेंगा ने की थी, क्योंकि इस साल ऑस्ट्रेलिया मे बाढ़ से हालात बदतर हो गए और उसने समस्या को जटिल कर दिया। वही बाढ़ से पाकिस्तान मे हालात बिगड़ रहे है। साथ ही बाबा वेंगा ने कहा था कि कई शहरों मे पानी का संकट हो सकता है, जिससे उन शहरों मे पानी की कमी हो जाएगी, वही पुर्तगाल और इटली के कई शहरों मे इस साल पानी की कमी हो गई और ये शहर सूखे की चपेट आ गए है।
12 साल की आयु मे गई बाबा की आंखों की रोशनी।
कहा जाता है कि, बुल्गारिया मे जन्मे बाबा वेंगा की 12 साल की आयु मे ही आंखों की रोशनी चली गई और बाबा बेंगा नेत्रहीन होने के बाद भी उन्होने देश और दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की जिनमे से कई सच साबित हुई। बाबा वेंगा ने अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के बारे मे कहा था कि, अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति अश्वेत होगे। जोकि तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे मे सटीक भविष्यवाणी थी।
रूस बनेगा महाशक्ति।
वही कहा जाता है कि, बाबा वेंगा ने मृत्यु से पहले रूस के संदर्भ मे कहा था कि, रूस दुनियाभर पर राज करेगा जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विश्वभर मे सबसे ताकतवर इंसान बनकर उभरेगे। रूस इतना शक्तिशाली देश बन जाएगा कि, कोई उसे रोक नही पाएगा। बाबा वेंगा के अनुसार, रूस ही दुनिया मे एकमात्र महाशक्ति देश बनेगा। तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर बाबा वेंगा ने कहा था। जोकि रूस और यूक्रेन के मध्य कई माह से युद्ध चल रहा है और पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी भी दे रखी है।