सोशल मीडिया की क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और स्वैग से फैंस के दिलो पर राज करती है। शायद यही वजह है कि लोग उनकी एक झलक के लिए भी बेताब रहते हैं। अपनी फिटनेस और लुक्स से फैंस को इंस्पायर करने वाली मलाइका भी अलग अंदाज में नजर आईं हैं। मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान भी लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए।
वायरल हुए इस वीडियो में मलाइका को शॉर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस में देखा जा सकता है। इस लुक में मलाइका बेहद ग्लैमरस नजर आईं। उनके फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आया। एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह एक पूर्ण अरबाज की तरह लग रहा है।’ मलाइका को ट्रोल्स ने नहीं छोड़ा। उनकी ड्रेस पर कई भद्दे कमेंट्स किए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि कौन सी मां अपने बेटे के साथ ऐसे कपड़े पहनकर निकलती है।