करिश्मा कपूर भले ही हिंदी सिनेमा से दूर हैं। लेकिन अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ने बुधवार को। इंस्टाग्राम पर अपने स्विमिंग पूल सेशन की एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री की हॉट अदाएं देखने के लिए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इस वीडियो में बहुत ही मस्त होकर स्विमिंग पूल में नहाती हुई नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने बिकिनी पहनी है और इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- End Of Summer
ब्लैक बिकिनी में करिश्मा कपूर की अदाएं
करिश्मा कपूर ने इस वीडियो को बनाते हुए अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट के गाने अगस्त का इस्तेमाल किया है। अगस्त के आखिरी दिन, और टेलर स्विफ्ट के गाने के साथ करिश्मा ने अपने फैंस का दिन बना दिया है। वीडियो में आप देखेंगे कि करिश्मा कपूर ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी है और कानों में हूप ईयररिंग्स डाले हैं। करिश्मा इस लुक में काफी दिलकश नजर आईं। करिश्मा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया, उसपर कमेंट्स की बौछार आ गई। करिश्मा कपूर के फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक, कई लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कमेंट किए।