हरियाणवी डांसर सपना चौधरी दिलों पर राज करती हैं। उनके फैंस उनको डांसिंग क्वीन के नाम से भी जानते हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। उनके नए गाने हमेशा ही ट्रेड होते रहते हैं। यही वजह है कि वो अपने लुक्स के साथ एक्सपेरीमेंट करती रहती हैं। सपना चौधरी की खूबसूरती और मूव्स देख हर कोई हिल गया और देखने वाले बस उन्हें देखते ही रह गए।
सपना चौधरी ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। सपना चौधरी ने वीडियो के साथ फैंस के लिए कैप्शन भी लिखा है। सपना चौधरी ने लिखा, ‘सपना को सपना चौधरी बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया…’ देसी क्वीन का यह स्टाइल नेटीजन्स को खूब पसंद आया है। इस वीडियो में सपना चौधरी ठुमके लगाते दिख रही हैं। उनके गाने और उनका डांस का अंदाज लोगों को हमेशा ही पसंद आता है।