एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) दोनों क्यूट कपल्स हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा का वेलकम किया था। मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद वह घर आई थीं। प्रियंका लगातार अपनी नन्ही परी की तस्वीरें शेयर कर रही है। अब उन्होंने एक और क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बच्ची की प्यारी तस्वीर साझा की है। जिसमें प्रियंका की मौसी किरण माथुर मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। वो पीसी के लॉस एंजिलिस वाले घर में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लव यू छोटी नानी.”