लखनऊ से बस्ती आई एक लड़की ने जिले के तीन डॉक्टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। एसपी दफ्तर पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक डॉक्टर पर मारपीट सहित कई अन्य गम्भीर आरोप भी लगाए हैं। महिला थाना पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
युवती का आरोप है कि बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के जरिए 2021 में हुआ। दोनों के बीच काफी करीब रिश्ता बन गया। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारापीटा और धमकी दी। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
आरोप है कि दस अगस्त 2022 को एक साक्षात्कार के बहाने मैं फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो चिकित्सक दोस्त आए और फिर तीनों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर मैं वहां से भागी। फिर किसी तरह लखनऊ चली आई। युवती के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।