Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा इस प्री-वेडिंग बैश में अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस कार से जैसे ही उतरीं तो सारे कैमरे मलाइका की खूबसूरती को कैद करने के लिए उनकी तरफ मुड़ गए।
मलाइका ने इस खास मौके पर व्हाइट कलर को चुना, मलाइका ने घेरदार लहंगे के ऊपर उसी रंग की व्हाइट चोली पहनी। इस चोली का नेक इतना ज्यादा डीप था कि लोगों की निगाहें उनके डीपनेक पर जाकर अटक रही थीं।
इस व्हाइट कलर के लहंगा चोली के लुक में और चांद चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस ने गले में ग्रीन कलर का चोकर पहना। इसके साथ ही एक लंबी सी मोतियों की माला पहनी जिसमें एक बड़ा सा पेंडेंट था।
अपने इस लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाने के लिए मलाइका ने बालों को ओपन रखा और लाइट मेकअप किया। इसके साथ ही हाथ में छोटा सा व्हाइट कलर का पर्स कैरी किया। मलाइका के इस लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।