Advertisement
लखनऊ। गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हालांकि आने वाले 24 घंटे में लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन और झांसी के अलावा आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी का अनुमान है। बता दें कि फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और आसपास के क्षेत्र मंगलवार जबरदस्त लू चली है। जबकि राज्य के अधिकांश इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया हैं।