हमीरपुर। शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमीरपुर जिले के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव का बताया जा रहा है। जहां मनोहर अहिरवार की पुत्री की शादी जालौन के आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के रविकांत अहिरवार के साथ तय हुई थी। जयमाला के बीच पता नहीं क्यों दुल्हन को अचानक गुस्सा आ गया। दुल्हन ने जमकर दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बौछार कर दी। इसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
हमीरपुर: जयमाल डालते ही दूल्हन को आया गुस्सा और दूल्हे पर बरसा दिए थप्पड़। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। pic.twitter.com/EV8EJF0U0t
— Gaurav Shukla (@shuklaagaurav) April 18, 2022
जयमाला पहनाते ही चढ़ा दुल्हन का पारा – घटना ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग से सामने आई। यहां 17 अप्रैल को दूल्हा रविकांत अहिरवार बारात पहुंचा था। शादी की रस्मों के बीच जैसे ही दूल्हे ने जयमाला पहनाई तो दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसी के साथ वह स्टेज से चली गई। इसके बाद दोनों ही पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच कई लोग घायल भी हो गए। मामले में पुलिस ने पहुंचकर समझौता करवाया इसके बाद शादी शुरू हुई।
विवाद का कारण किसी को पता नहीं – फिलहाल दुल्हन ने ऐसी हरकत क्यों की इसका जवाब किसी के भी पास नहीं है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।